कॉमेडी जगत को एक और झटका: राजू श्रीवास्तव के बाद अब 'लाफ्टर चैलेंज' फेम पराग कंसारा का निधन,सुनील पाल ने दी श्रद्धांजलि

10/6/2022 8:11:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक दिल तोड़ देने वाली खबरें आ रही हैं। बीते महीने ही कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जहां सबको हंसाते थे वह रुलाकर चले गए. हार्ट अटैक के बाद राजू वेंटिलेटर पर चले गए थे। करीब डेढ़ महीना जिंदगी-मौत से लड़ने के बाद 21 सितंबर को वह  दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं अब कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एक और टैलंटेड कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

गुजरात के मशहूर कॉमेडियन पराग कनसारा अब हमारे बीच नहीं रहे। पराग कनसारा के निधन का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। काॅमेडियन के निधन की जानकारी सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी। इस वीडियो में सुनील पाल काफी भावुक नजर आ रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

वीडियो में सुनील पाॅल कहते हैं- 'नमस्कार दोस्तों, कॉमेडी के क्षेत्र से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पराग कंसरा जी, हमारे लाफ्ट चैलेंज पार्टनर इस दुनिया में नहीं रहे। वह हर बात का उल्टा सोचकर हमें हंसाते थे। पराग भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे। न जाने कॉमेडी की दुनिया में किसकी नजर लग गई है। हमने कुछ दिन पहले ही राजू भाई को खो दिया है। हम एक के बाद एक कॉमेडी पिलर को खोते जा रहे हैं। पराग कनसारा ने सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली।' वीडियो में सुनील पाल ने 'भाबी की घर पर हैं' एक्टर दीपेश भान को भी याद किया है।


पराग कनसार की बात करें तो वो गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले थे। पराग कनसार  कॉमिडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट भी रहे। उनकी कॉमिडी को काफी पसंद किया गया लेकिन वो विजेता नहीं बन पाए। इसके बाद भी पराग कंसारा ने कई कॉमेडी शोज में अपना टेलेंट दिखाया।

Content Writer

Smita Sharma