Photos:नोरा संग इंदौर से लौटे वरुण धवन, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस का दिखा स्टनिंग अंदाज

1/8/2020 10:33:04 AM

मुंबई: एक्टर वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का काफी प्यार मिला। हाल ही मेंं वरुण नोरा फतेही के साथ नोरा फतेही फिल्म प्रमोशन के लिए इंदौर गए थे।

वहीं अब दोनों मुंबई लौट आए हैं। बीती रात नोरा और वरुण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वरुण ब्लैक टी-शर्ट और रेड ट्राउजर में कूल दिखे।

वहीं नोरा ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं। इस दौरान वरुण और नोरा दोनों की टी-शर्ट पर 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' लिखा था।

एयरपोर्ट पर आते ही दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि फिल्म के गाने गर्मी में वरुण और नोरा की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थीं। दोनों ने अपनी हाॅट कैमिस्ट्री से  डांस फ्लोर पर आग लगा दी। 

फिल्म की बात करें तो ये मूवी 'एबीसीडी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में वरुण-नोरा के अलावा श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, शक्ति मोहन भी मुख्य भूमिका में है।यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी। 

Smita Sharma