को-स्टार पूजा हेगड़े के बाद अब अल्लू अर्जुन भी हुए कोरोना संक्रमित, बोले-''चिंता मत करें,मैं ठीक हूं''
4/28/2021 1:11:07 PM
मुंबई:कोरोना की दूसरी लहर में आम से लेकर खास तक हर कोई चपेट में आ रहा है। हर रोजतीन लाख से अधिक नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। वहीं हजारों लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें इसे रोकने के लिए भी कोशिश में लगी हैं। इसी बीच साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।
एक्टर ने ट्वीट में लिखा-'सभी को नमस्कार! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरी सभी से अपील है कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हो वो अपनी जांच करवा लें।
Hello everyone!
— Allu Arjun (@alluarjun) April 28, 2021
I have tested positive for Covid. I have isolated myself.
I request those who have come in contact with me to get tested.
I request all my well wishers and fans not to worry as I am doing fine . Stay home, stay safe . pic.twitter.com/CAiKD6LzzP
मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं कि कृपया परेशान ना हो मैं ठीक हूं। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए। अल्लू अर्जुन का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।'
अल्लू अर्जुन से पहले फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo और Duvvada Jagannadham में उनकी को-स्टार पूजा हेगड़े कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा का टीजर रिलीज हुआ था जिसे लोग काफी पसंद किया।