Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein:नील भट्ट के बाद अब मंगेतर ऐश्वर्या शर्मा भी हुईं कोविड 19 पाॅजिटिव

3/15/2021 12:06:00 PM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। वहीं अब उनकी मंगेतर और को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। ऐश्वर्या शो में नील की एक्स लर्व पाखी का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा सीरियल का एक क्रू मेंबर को भी कोरोना हुआ है।

तीनों का ही फिलहाल इलाज चल रहा है और वो क्वॉरंटीन में हैं।  इस बार में बात करते हुए सीरियल के प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह ने कहा- 'बीएमसी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और सेट पर भी छिड़काव व सैनेटाइजेशन कर दिया गया है।

हम पूरी टीम के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं क्योंकि उनकी सेहत हमारे लिए सबसे ज़रूरी है। हम इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि कोरोना गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन किया जाए और जरूरी एहतियात बरती जाए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था।  नील और ऐश्वर्या की लव स्टोरी अक्टूबर 2020 में शो की शूटिंग के दौरान शुरु हुई थी। कपल ने इसी साल जनवरी में रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी।

Content Writer

Smita Sharma