नेहा के घर से बेघर होने पर फैंस ने दिए रिएक्शन्स, कहा- हमें दुख है

10/15/2018 2:35:10 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे रियालिटी शो  'बिग बॉस 12' से बाहर हो गई हैं। फैंस से कम प्यार मिलने के कारण उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। इस शो में उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 

 

नेहा ने 'बिग बॉस 12' में भी अपनी इन खासियतों को बनाए रखा। चाहें जो भी मोड़ आए हों उन्होंने एक बार भी अपने मुंह से गलत शब्द नहीं कहे और न ही किसी प्रतियोगी के साथ लड़ाई की। शायद यही कारण है कि लोग उनसे ज्यादा खुश नहीं हो पाए और उन्हें घर से बेधर कर दिया। लेकिन उनके घर से बेघर होने पर नेहा के फैंस काफी दुखी हैं। 

 

शायद यही कारण है कि जैसे ही उनके बेघर होने का ऐलान हुआ ट्विटर पर उनके फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। हर कोई ट्वीट करते हुए यही कह रहा है कि उन्हें नेहा के बेघर होने का दुख है, वो शो की एक दमदार खिलाड़ी थीं।

 

 

इसके साथ-साथ लोग यह भी कह रहे हैं कि नेहा ने शो में जितना भी सफर तय किया, ईमानदारी से किया। उन्होंने किसी के साथ गलत नहीं किया। 

 

 

बता दें कि शो से बाहर आने के बाद नेहा मे कहा  "बिग बॉस के घर में मेरा एक्सपीरियंस कमाल का था। मैंने वहां रहते हुए हर पल और मौके का भरपूर मजा लिया। मैं कुछ और समय वहां गुजारना चाहती थी लेकिन मेरे आने का समय हो गया था।

 

 

यह घर आपको ऐसे हालात में डालता है जहां आपके संयम की परीक्षा होती है और खुद को कूल रखना पड़ता है। घर में लोग बदलते हैं और जो इन हालात के साथ तालमेल बनाए रखता है और खुद को इनसे उबार लेता है वही विजेता बनता है।

 

 

Neha