शादी के बाद पहली बार मुंबई में स्पाॅट हुईं सना खान, बुर्के में ''मिसेज अनस'' का दिखा ऐसा लुक

3/2/2021 11:06:20 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस सीजन 6' की कंटेस्टेंट सना खान ने चाहे अब फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

सोमवार को सना को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया। शादी के बाद पहली बार सना को मुंबई की सड़कों पर देखा गया।

इस दौरान सना ने ओरेंड आउटफिट पहनी थी हालांकि इस ड्रेस के ऊपर  उन्होंने ब्लैक कलर का बुर्का पहना रखा था।

गाड़ी से उतरकर सना ने मीडिया के सामने कई पोज दिए। सना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि सना ने 20 नवंबर को मुफ्ती अनस से निकाह किया था। इनकी शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। निकाह से ठीक 2 दिन पहले सना ने ने सोशल मीडिया पर अचानक घोषणा की कि वह एक्‍टिंग की दुनिया छोड़ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने सारे बोल्‍ड फोटोज भी डिलीट कर दिए थे। 
 

Content Writer

Smita Sharma