दूर हुए हनी सिंह और बादशाह के गिले शिकवे, काॅमन फ्रेंड की पार्टी में एक साथ कुछ यूं मस्ती करते दिखे रैपर्स

1/23/2021 11:35:12 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में कई स्टार्स के बीच अनबन देखने को मिलती है, लेकिन उस लड़ाई के बीच दोस्ती होना ये बेहद खास बात हैं। बहुत ही कम ऐसे सितारें हैं जिन्होंने अपनी लड़ाई को दोस्ती में बदला हैं। रैपर बादशाह और हनी सिंह उन्हीं स्टार्स में से एक हैं। सालों साल इन दो फेमस सिंगर के बीच जो वॉर चल रहा था पर अब लगता है कि दोनों सिंगर्स के बीच सब ठीक हो गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि ये वीडियोज बोल रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में  हनी सिंह और बादशाह नितिन अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। उस दौरान के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में दोनों एक दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं, एक साथ नाच रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों सिंगर्स साथ में पोज दे रहे हैं। 
     

बता दें कि बादशाह और हनी सिंह 2012 तक साथ में काम कर चुके हैं। दोनों ने गेट अप जवानी और खोल बोतल जैसे हिट गाने भी दिए हैं। हालांकि, दोनों के बीच कथित तौर पर मतभेद उभरने के बाद वे कुछ सालों से साथ काम नहीं किया।

View this post on Instagram

A post shared by Nitin Arora (@nitinaroraofficial)

 

साल 2016 में खबरें आईं थीं कि दोनों के बीच एक पार्टी में कहासुनी हो गई और यह बात झड़प तक पहुंच गई।खबर के मुताबिक, हनी सिंह और बादशाह के एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों स्टार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों एक दूसरे पर तीखे कमेंट पास करने लगे यह वाद-विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया और फिर वहां मौजूद लोगों ने इस तकरार को रोका।

View this post on Instagram

A post shared by Nitin Arora (@nitinaroraofficial)

 

हनी सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लॉन्च पर बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी। खैर अब इन वीडियोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच के गिले शिकवे मिट गए हैं। 
 

Smita Sharma