सालों बाद एक साथ नजर आए ''साथ निभाना साथिया'' के गोपी बहू, जिगर और राशि, रीयूनियन पार्टी से वायरल हुईं मस्ती भरी तस्वीरें

9/19/2021 1:47:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सीरियल 'साथ निभाना साथिया' स्टार प्लस के मशहूर सीरियल्स में से एक हैं। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिलों में एक अच्छी छाप छोड़ी है, यही वजह है कि ये शो आज भी फैंस को याद है। इसी बीच काफी समय बाद शो के स्टार्स देवोलीना भट्टाचार्जी, रूचा हसबनीस, विशाल सिंह को एक साथ देखा गया, जो तीनों बेहद मस्ती करते नजर आए। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


हाल ही में देवोलीना, रुचा और विशाल ने एक छोटी रीयूनियन पार्टी रखी थी, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। उनकी ये तस्वीरें बहुत प्यारी हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शो के गोपी बहू, जिगर भाई और राशि बेहद खुश हैं।


फैंस तीनों की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें, सीरियल साथ निभाना साथिया में देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू, रूचा हसबनीस ने राशि और विशाल सिंह ने जिगर की भूमिका निभाई थी। शो में रूचा और विशाल पति-पत्नी के तौर पर नजर आए थे। 

 


 

Content Writer

suman prajapati