B'day Spcl: बेटी से लिपलॉक के बाद इस डायरेक्टर ने कही थी अजीब बातें, 2 पत्नी रखने के लिए अपनाया था इ

9/20/2019 11:13:37 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। फिल्म मेकर महेश भट्ट के लम्बे समय तक सहयोगी रहे मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक बार कहा था, “गलत बातें कहने पर भी महेश हमेशा सही होते हैं। इन शब्दों से फिल्ममेकर महेश भट्ट के जीवन, करियर और सार्वजनिक व्यक्तित्व का पता चलता है, जिन्होंने देश को 'अर्थ' और 'सारांश' जैसी माइलस्टोन फ़िल्में दी हैं। उनके जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में कई ऑटोबायोग्राफी और आर्टिकल्स के साथ-साथ उनकी फिल्मों के माध्यम से भी बताया गया है। महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों के साथ साथ कई हिट चेहरे भी दिए हैं। फ़िलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म सड़क 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी बेटी आलिया भट्ट भी हैं। उनके 71वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफ से जुडी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं।

महेश भट्ट की मां गुजराती मुस्लिम थीं जबकि उनके पिता ब्राह्मण थे। हालांकि, महेश बचपन से ही अपने पिता से अलग हो गए थे। जब महेश कॉलेज में थे, तब उन्हें लोरेन ब्राइट से प्यार हो गया और उनसे शादी कर ली। उस वक़्त उनकी उम्र 20 वर्ष की थी। शादी के बाद लॉरेन किरण भट्ट बन गईं, जिनसे इनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए। 

महेश भट्ट का परवीन बाबी के साथ भी अफेयर चला, जिसके कारण उनकी शादी टूट गई। हालांकि, महेश और किरण ने ऑफिसियल रूप से तलाक नहीं लिया। दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चला और जल्दी खत्म हो गया।

उसके बाद महेश की लाइफ में सोनी राजदान आईं। उन्होंने सोनी से शादी की, लेकिन किरण को तलाक नहीं दिया और खुद इस्लाम अपना लिया। जिसने उन्हें दो पत्नियाँ रखने की अनुमति मिल गईं। सोनी राजदान से इनकी दो बेटियां आलिया और शाहीन हैं।

लेकिन इससे महेश भट्ट का विवादों से नाता नहीं खत्म हुआ। उन्होंने एक बार पूजा भट्ट के बारे में कहा था कि अगर वह उनकी बेटी नहीं होती तो उनसे शादी कर लेते। इसके बाद अगला तूफान तब आया, जब महेश ने पूजा के साथ लिपलॉक फोटोशूट किया।

Edited By

Akash sikarwar