जमानत याचिका खारिज होते ही फूट-फूटकर रोने लगीं थीं रिया, एक्ट्रेस की हालात देख जेल की महिला कांस्टेबल ने दिया दिलासा

9/13/2020 1:49:18 PM

मुंबई: एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल आने के बाद बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से तीन दिन तक पूछताछ की। तीन दिन पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। जिस पर कुछ दिन पहले ही सुनवाई की गई। सेशन कोर्ट ने रिया की याचिका को खारिज कर दिया।

अब रिया 22 सितंबर तक भायखला जेल में रहेगी। खबरों की मानें तो जैसे ही कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज होने की खबर मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। सूत्रों की मानें तो रिया को भायकुला जेल में उनकी जमानत याचिका खारिज होने की जानकारी मिली थी। जिसे सुन रिया रो पड़ीं। रिया की इस हालत को देख जेल की महिला कांस्टेबल ने उन्हें  दिलासा दिया और चुप करवाया। खबरें हैं कि इस दौरान रिया का कहना था कि उन्हें कानून पर भरोसा है, वह उनके साथ जरूर न्याय करेगा। 

ना बिस्तर ना पंखा, सिर्फ एक चटाई

खबरों की मानें तो जेल में रिया के साथ वैसा ही बर्ताव किया जा रहा है जैसा बाकी कैदियों के साथ किया जाता है। रिया को जेल में किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा। जेल में एक्ट्रेस को ना तो कोई पंखा दिया गया है और ना ही तकिया। इसके अलावा रिया को जेल में बेहद सादा खाना दिया जा रहा है। सुबह 6 बजे रोल काॅल के साथ रिया के दिन की शुरूआत होती है। फिर उन्हें नाश्ता दिया जाता है।

दूसरे कैदियों की तरह ही रिया जेल की मेस में जाकर खाना खाती है। जिसमें सिंपल दाल, चावल, सब्जी और रोटी होती है। जानकारी के अनुसार जेल में रिया मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। वह रात भर जागती रहती हैं, और अपनी सेल में चक्कर लगाती रहती हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से रिया को जेल के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक अलग सेल में रखा गया है। रिया के सेल के ही पास इंद्राणी मुखर्जी का सेल है। इंद्राणी मुखर्जी चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News