सलमान पर मुकेश खन्ना का धावा, कहा-'विदेश शो का कॉपी वर्जन बिग बॉस, हिंदुस्तानी सभ्यता नहीं

10/23/2020 10:46:26 AM

मुंबई: टीवी धारावाहिक शो 'महाभारत' के 'भीष्म पितामाह' यानि मुकेश खन्ना आए दिन किसी ना किसी को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा'को लेकर कमेंट किया था। उन्होंने शो को 'बेहूदा' और 'फूहड़' बताया था। वहीं अब कपिल के बाद सलमान खान मुकेश खन्ना के निशाने पर आ गए हैं।

 

उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बाॅस' को 'बकवास' और 'बेहूदा' बताया। मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा है कि उन्हें यह शो कई बार ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने इसके लिए कभी हां नहीं कही। क्योंकि, यह शो बेहूदा है।  

 

मुकेश ने कहा-'उन्हें इस शो का ऑफर तीन नहीं, बल्कि चार बार मिला है और हर बार उन्होंने इस ऑफर को ठुकराया है। उन्होंने बताया कि अंतिम बार उन्होंने इस शो के निर्माताओं को थोड़ी सख्ती से बोल दिया था कि वह उसे शो को अपने तीन महीने बेकार में नहीं देना चाहते। फिर उसके बाद फोन आने बंद हो गए। मुकेश ने कहा कि अगर वह इस शो में जाते हैं तो वह उस शो में जाने वाले अंतिम इंसान होंगे।'

 

बिग बाॅस को बताया विदेश शो की कॉपी 

केमुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने बिग बॉस को एक कॉपी हुआ शो बताया। उन्होंने कहा-'इसे विदेशी शो से कॉपी किया गया है। इसमें लोग तीन महीने तक अंदर रहते हैं और फालतू बातें करते हैं। उसमें भी बेहूदगी नजर आती है। विदेशों की लड़कियां तो काफी ओपन होती हैं कि वो खुलकर खुद को पेश करती हैं। लेकिन यहां तो वो खुद को बचाती नजर आती हैं। ऐसे में कौन अपने तीन महीने अंदर रहकर बर्बाद करे। जाहिर है कि मुकेश खन्ना के ऐसे रिएक्शन के बाद अब लोग सलमान के जवाब का इंतजार हैं। इसका कारण सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो भी है। दोनों ही सलमान खान से जुड़े हुए हैं।'

Smita Sharma