कंगना के बाद अब संजय राउत के निशाने पर अक्षय कुमार, कहा ''मुंबई का अपमान होते ही ये गर्दन झुकाकर बैठ गए''

9/13/2020 1:12:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कंगना रनौत के मुंबई वाले बयान को लेकर शिवसेना नेता शुरू से ही एक्ट्रेस के खिलाफ है। अब तक वो कंगना को लेकर काफी खरी-खोटी सुना चुके हैं। अब हाल ही में संजय राउत ने इसी बात को लेकर अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्हें इस मामले में अक्षय की चुप्पी रास नहीं आई और सवाल उठाते हुए कहा क्या मुंबई सिर्फ पैसा कमाने के लिए है?

 

संजय राउत में अपनी भड़ास निकालते हुए बोले, जब कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वाली बात कही, तब अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को सामने आकर बोलना चाहिए था कि कंगना का मत पूरी फिल्म इंडस्ट्री का मत नहीं है। मुंबई ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। दुनियाभर के रईसों के घर मुंबई में हैं। लेकिन जब इस शहर को अपमानित किया जा रहा है, तो सभी गर्दन झुकाकर बैठे हैं।


बता दें बीते कुछ दिनों पहले बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दिया था। जिसके बाद गुस्साई कंगना ने उद्धव ठाकरे के लिए तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसमे बाद संजय राउत ने उनका विरोध किया था।


उन्होंने कहा था कि एक एक्ट्रेस मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए तू-तड़ाक वाली भाषा बोलती है। लेकिन प्रदेश की जनता कोई रिएक्शन नहीं देती है। ये कैसी एकतरफा आजादी है।

suman prajapati