SSR Case: अहम सबूत लेकर पटना लौटी बिहार पुलिस, CBI की मदद के लिए तैयार कर रही है फाइल

8/6/2020 1:58:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन केस की जांच अब CBI ने संभाल ली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशांत के कथित सुसाइड मामले की जांच आज से औपचारिक रूप से CBI ने संभाल ली है। वहीं मामले मामले की जांच सीबीआई के संभाल लेने के बाद जल्द ही मुंबई से पटना पुलिस की टीम बिहार लौट गई है।

अब तक 12 लोगों से पूछताछ की गई है, जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। 27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस अब तक सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे, फिल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठनी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है। पुलिस ने सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं। चार लोगों की टीम ने मुंबई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई सबूत जुटाए हैं।

पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पटना पुलिस मलाड में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत मामले में संबंधित थाने से जांच से जुड़ी फाइल मांगी तो बताया गया सब कम्प्यूटर से डिलीट हो गया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जब तक पटना पुलिस सुशांत मामले की जांच कर रही थी, तब तक मुंबई पुलिस उतनी बेचैन नहीं दिखी कि जितनी दिशा मामले में दिखाई। दिशा मामले की जांच शुरू करते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की मानें तो दिशा मामले के सबूत गायब होने या सबूत नष्ट करने के बाद अब मुंबई पुलिस अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही है।

SP विनय तिवारी अब भी मुंबई में 

सुशांत केस की जांच करने गए पटना के सिटी SP  विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है। फिलहाल वो मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन हैं। कहा जा रहा है कि वो क्वॉरेंटाइन की अवधि को पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं।


 

Smita Sharma