हाथरस केस: CM योगी पर फूटा स्वरा का गुस्सा, बोलीं-''दंगे करवाए, ''रेप महामारी'' फैली, अब वक्त आ गया है वो इस्तीफा दें''

9/30/2020 12:50:32 PM

मुंबई: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार 19 साल की दलित युवती का दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में निधन हो गया है। चार लोगों ने उसके साथ एक पखवाड़ा पहले दुष्कर्म किया था। इस घटना पर पूरे देशभर में गुस्सा है।

वहीं इस मामले पर स्टार्स भी अपना रोष जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की है।

 

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा-अब वक्त आ गया है कि योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके शासन में यूपी में कानून की धज्जियां उड़ीं। उनकी पॉलिसीज ने जाति से जुड़े झगड़े करवाए, झूठे एनकाउंटर्स, गैंगवॉर हुए और उत्तर प्रदेश में रेप की महामारी फैली है। हाथरस केस सिर्फ एक उदाहरण है।'


बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने मंत्री आठवले पर भी निशाना साधा था। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर रीट्वीट की। इस तस्वीर में आठवले पायल घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात कर रहे थे। स्वरा भास्कर ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा था-'अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह सपोर्ट हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता जिनका आज निधन हुआ- उसे और उसके परिवार को भी देते।'

Smita Sharma