चार महीने बाद पहली बार अमृता ने दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूट ''वीर'' को यूं निहारता दिखा कपल

3/18/2021 12:32:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमृता राव इन दिनों मदरहुड के सुहाने सफर को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीता साल नवंबर ने क्यूट बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से फैंस उनके लाडले की झलक देखने को काफी बेताब थे, लेकिन अब एक्ट्रेस ने फैंस का यह इंतजार खत्म हो चुका है। उनके लाडले की मम्मी-पापा के साथ पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। कपल के बेटे की ये क्यूट तस्वीर इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।


अमृता ने चार महीने बाद बेटे वीर का चेहरा फैंस को दिखाया है। इस तस्वीर में नन्हें वीर मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। अमृता और उनके पति अनमोल बैड पर लेटे अपने बेटे को निहारते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

 

इससे पहले अमृता ने बेटे की एक झलक शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया था।


एक इंटरव्यू में अमृता ने मीडिया को बताया कि बेटे वीर के आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव हुआ है। वीर के जन्म के बाद मैं मदरहुड को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हूं और काम के साथ भी बैलेंस बना कर रखती हूं। उनकी पहली प्राथमिकता अब बेटा वीर बन गया है। बेटे का नाम वीर रखने के पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “अनमोल और मैं काफी देशभक्त हैं। वीर नाम उनकी पहली पसंद था और मुझे यह बहुत अच्छा लगा था। ”


  


जानकारी के लिए बता दें,  विवाह एक्ट्रेस अमृता राव ने साल 2016 में आर.जे अनमोल संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने क्यूट से बेटे वीर को जन्म दिया। जिसके बाद कपल अपनी फैमिली लाइफ को खूब एंजॉय कर रहा है।

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati