FIR के बाद होटल में क्वारंटाइन हुए अरबाज, सोहेल और निर्वान,कोरोना गाइडलाइंस का किया था उल्लंघन

1/5/2021 11:33:31 AM

मुंबई: सोमवार को बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान, सोहेल खान और बेटे निर्वान के खिलाफ कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण FIR दर्ज की गई थी। वहीं अब खबरें आईं हैं कि अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान को बांद्रा स्थित ताज एंड होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। यह होटल तीनों के बांद्रा पाली हिल स्थित घरों के पास ही है।

खबरें हैं कि तीनों को सोमवार रात 10 बजे क्वारंटाइन किया गया। तीनों को एक हफ्ते के लिए क्वारंटाइन किया गया है। ये अवधि आगे बढ़ाई भी जा सकती है। इसे लेकर आगे की परिस्थितियों को देखकर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई लौटे। इन सभी को वापस लौटने के बाद ताज होटल में क्वारंटीन होना था लेकिन ऐसा ना कर ये तीनों सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चले गए। तीनों के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

Smita Sharma