रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज होते ही सुशांत की बहन श्वेता लिखी पोस्ट,कहा-'' अगर सच मायने नहीं रखता तो...

7/29/2020 2:19:53 PM

 

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए है। बीते दिनों सुशांत के पिता ने रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांगा है।

सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की प्रार्थना सभा की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-'अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।


बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए है। रेहा के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है।

खबर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया सहित पांच लोगों को धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत आरोपी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Smita Sharma