11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवा पत्नी संग भारत लौटे ऋषि, चेहरे पर साफ दिखी वतन वापसी की खुशी

9/10/2019 8:47:06 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर और कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर न्यूयाॅर्क से मुंबई लौट आए। ऋषि बीते 11 महीने 11 दिन से  न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। उनके फैंस सहित पूरे बॉलीवुड को उनका बहुत ही बेसब्री से इंतजार था।

सोमवार को देर रात उन्हें पत्नी नीतू कपूर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान  ब्लू डेनिम शर्ट और जींस में दिखे। मीडिया के कैमरे देखते ही दोनों ने स्माइल की।

वहीं नीतू की बात करें तो वह ब्लैक टाॅप और डेनिम जींस नें नजर आईं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर वतन लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को पकड़ रखा था।

ऋषि की जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर फैंस और उनके चाहने वालों का दिन बन जाएगा।  ऋषि की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 


 

देश लौटते ही किया ट्वीट 

देश लौटते ही ऋषि कपूर ने ट्वीट कर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- 'घर वापस आ गया हूं.. 11 महीने 11 दिन.. सभी का शुक्रिया।'

बता दें कि ऋषि करीब एक साल से न्यूयॉर्क में थे। उनके इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी वहीं थीं। इस बीच कई बार रणबीर और आलिया भी उनसे मिलने पहुंचते रहते थे।

इनके अलावा कई सिलेब्रिटी जो न्यूयॉर्क गए, तो ऋषि और नीतू से मिलने पहुंचे। न्यूयॉर्क में अनुपम खेर और ऋषि कपूर अकसर एक दूसरे से मिलते।

सोमवार को अनुपम खेर ने ट्वीट करके उनको घर वापसी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

11 महीनों में खोया यह सब 

ऋषि कपूर ने जो एक साल घर से दूर बिताया है। इस बीच उनके परिवार में काफी कुछ हुआ लेकिन वह इस वक्त पर परिवार के साथ मौजूद नहीं रह पाए। 1 अक्टूबर 2018 को उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हुआ।

ऋषि उनके अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं पहुंच पाए थे क्योंकि वह न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे। इसके अलावा उनके परिवार की धरोहर आरके स्टूडियो भी बिक गया है। 

 

Smita Sharma