''धड़क'' की सफलता के बाद बहन खुशी के साथ लंच पर निकलीं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

7/23/2018 10:23:00 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म की सफलता के बाद जाह्नवी अपने भाई- बहनों के साथ लंच पर गईं। लंच पर उनके साथ बहन खुशी कपूर, अंशुला कपूर, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतिवाला और शनाया कपूर नजर आईं।

 

 

इस दौरान की तस्वीरों सामने आई हैं। तस्वीरों में जाह्नवी पिंक कलर की स्पैगिटी टाॅप और शॉर्टस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। वहीं खुशी रेड पलाजो और स्टाइलिश टाॅप पहने बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखी।

 

शनाया कपूर लंच में रेड पैंट और सफेद टी शर्ट पहने खूबसूरत नजर आई। लंच के बाद बाहर निकलते ही फैंस ने जाह्नवी को सेल्फी के लिए घेर लिया।

 

 

बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। वहीं ईशान की यह दूसरी फिल्म है।'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का बजट  50 करोड़ है।  फिल्म ने दो दिन में 19.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से जाह्नवी और ईशान खट्टर बहुत खुश हैं।

 

Punjab Kesari