दीपिका पादुकोण की जगह अब ये एक्ट्रेस ''वंडर वुमन 1984'' मचाएंगी धमाल

8/28/2018 10:40:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनको लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की माने तो सौंदर्या को फिल्म 'वंडर वुमन 1984' में एक किरदार के लिए चुना गया है।

 

 

 

एक इटरव्यू में सौंदर्या कहा, "इसे मैं एक सपने के साकार होने जैसा कह सकती हूं। इतनी बड़ी फिल्म में अपने सपने के किरदार का मिलना और हिस्सा बनने से मैं काफी उत्साहित हूं। मैं हमेशा ऐसा किरदार निभाने को लेकर सपना देखती थी।"

 

 

फिल्म की बात करों तो इसकी शूटिंग अक्टूबर अंत तक शुरू हो सकती है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस पाइन और गैल गैडोट मुख्य भूमिका में हैं। 'वंडर वुमन' की यह सिक्वल 2019 में रिलीज होगी। इसे पहले  फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा हो रही थी हालांकि कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया था।

 

बता दें कि सौन्दर्य शर्मा फिल्म रांची डायरीज में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कुछ अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

 

 

Neha