ड्रग मामले में दीपिका के बाद अब पति रणवीर पर गिरेगी एनसीबी की गाज,शाहिद और ऋतिक का नाम शामिल !

9/27/2020 11:58:42 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बाॅलीवुड इंडस्ट्री सुर्खियों में हैं। इन 3 महीनों में इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म और ड्रग मामले को लेकर कई खुलासे हुए। पिछले काफी समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग एंगल की जांच कर रही हैं।

इस मामले में बीते दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को न्यायिक हिरासत में बंद किया गया। रिया की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री की कई बड़ी एकट्रेसेस के नाम सामने आए। शनिवार(26 सितंबर) को एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की। इसी बीच अब खबर है कि ड्रग केस के जाल में  बॉलीवुड के मेल एक्टर पर भी एनसीबी की गाज गिरने वाली है।

KOIMOI की रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते सुपरस्टार ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित एक्टर ऋतिक रोशन को बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया नेक्सस की जांच के लिए समन भेज सकता है। खबर है कि 2017 में ऋतिक रोशन ने हेल्थ इश्यूज के चलते फिल्मों से ब्रेक लिया था। उस दौरान उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनसीबी अस्पताल से ऋतिक रोशन की मेडिकल रिपोर्ट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ऋतिक के अलावा  रणवीर शाहिद कपूर और अर्जुन रामपाल का नाम इंटेरोगेशन की लिस्ट में है। शाहिद की फिल्म 'उड़ता पंजाब' पंजाब में युवाओं के द्वारा लिए जा रहे ड्रग्स पर आधारित थी।

शाहिद ने पिछले साल 'कबीर सिंह' जैसी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म भी की थी, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे अपने रिश्ते में असफल होने पर एक यंग डॉक्टर नशे की लत में पड़ जाता है। इसी के चलते एक्टर को समन भेजा जा सकता है। खैर इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बारे में जल्द की एनसीबी की तरफ से जानकारी सामने आ सकती है। 

Smita Sharma