पैचअप होते ही बेटी जियाना संग वेकेशन पर निकले चारू-राजीव, चर्चा में हैं ''सेन फैमिली'' की हैप्पी जर्नी वाली ये तस्वीरें

9/11/2022 2:03:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारु असोपा ने अपने रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव और अतीत को भुला अपनी मैरिड लाइफ को फिर नए सिरे से शुरू किया। दोनों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर पर बताया कि वे तलाक नहीं ले रहे हैं। वहीं पैचअप के बाद ये कपल बेटी जियाना संग वेकेशन के लिए रवाना हो गया।

चारू ने फ्लाइट से पति राजीव और बेटी जियाना के साथ  हैप्पी जर्नी वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो चारू फ्लोरल ड्रेस मेंखूबसूरत लग रही है।

वहीं राजीव ब्लैक टीशर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं जियाना येलो टाॅप और ब्लू डेनिम में हमेशा की तरह क्यूट लगीं।  चारू और राजीव को एक साथ देखकर फैंस ने कपल पर जमकर प्यार बरसाया। फैंस कपल की बेटी संग हैप्पी जर्नी वाली इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसके पहले राजीव ने अपने YouTube चैनल पर एक व्लॉग में अपने पैचअप के बारे में बात की थी।उन्होंने बताया था कि उनका (चारू और राजीव) फिर से एक साथ आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने आगे साझा किया था कि वह सिर्फ अपनी बेटी के लिए एक साथ नहीं आए हैं, बल्कि उन दोनों के बीच गहरा प्यार है जिसकी बदौलत उन्होंने तलाक को खारिज कर फिर से साथ रहने का फैसला किया।

चारू असोपा ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद से उनके रिश्ते में मनमुटाव आ गया था, लेकिन उन्होंने इसे संभाल लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

 

साल 2021 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम कपल ने जियाना रखा है। साल 2021 की शुरुआत से ही दोनों के बीच फिर अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद जून 2022 में खुद चारु ने इसकी पुष्टि की थी कि वह राजीव से आधिकारिक रूप से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि अब कपल बेटी के लिए फिर साथ आ गया है। 
 

Content Writer

Smita Sharma