भाई आर्यन खान की रिहाई होते ही शुरु हुई सुहाना की दोस्तों संग पार्टी, बैकलेस ब्लू आउटफिट में बोल्ड दिखीं शाहरुख की लाडली

11/1/2021 1:05:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।आर्यन के जेल जाने का असर मुंबई में उनके परिवार के साथ-साथ न्यूयॉर्क में पढ़ रही बहन पर भी पड़ा था। वह भी काफी परेशान थी और आर्यन से जुड़ी हर अपडेट ले रही थीं लेकिन अब आर्यन खान घर वापस लौट गए हैं और चीजें नॉर्मल हो गई हैं।

PunjabKesari

ऐसे में भाई की रिहाई के बाद सुहाना ने न्यूयाॅर्क में दोस्तों संग जमकर पार्टी की जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, 31 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में Halloween मनाया जा रहा है। ऐसे में शनिवार की रात सुहाना खान और उनके दोस्त अपने बेस्ट भूतिया आउटफिट में ड्रेसअप होकर पार्टी की। पार्टी की तस्वीरें सुहाना की दोस्त प्रियंका ने शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में प्रियंका अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट कर रही है। पार्टी में सुहाना ब्लू कलर बैकलेस आउटफिट में दिख रही हैं। उनका मेकउप और हेयरस्टाइल काफी सुंदर लग रहा है. प्रियंका और सुहाना के साथ उनकी दोस्त नैना भी हैं।

PunjabKesari

पार्टी से सुहाना की एक ही तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी फ्रेंड प्रियंका और नैना  को गले लगाए हैं। तीनों काफी अच्छी लग रही हैं। प्रियंका की पोस्ट पर सुहाना ने 'आई लव यू कमेंट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by priyanka kedia (@pkwizzles)

इससे पहले वह भाई आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं।भाई को जमानत मिलने के बाद सुहाना ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी। माना जा रहा है कि आर्यन की रिहाई के बाद सुहाना जल्द ही मुंबई वापस आ सकती हैं। गौरतबल है कि आर्यन खान को 28 अक्टूबर को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। उनकी जमानती को शाहरुख की दोस्त जूही चावला थीं।

PunjabKesari

बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों में डेब्यू से पहले ही सुहाना की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। न्यूयाॅर्क पढ़ रही सुहाना को अक्सर फ्रेंड्स के साथ चिल आउट करते देखा जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News