सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद, रणबीर कपूर के साथ बढ़ी आलिया भट्ट की नजदीकियां

6/30/2018 5:16:20 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियां बटौरी। खबरें आईं थी कि आलिया के पॉजेसिव नेचर की वजह से सिद्धार्थ ने उन्हें छोड़ दिया तो कभी कहा गया कि दोनों केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

 

 

उनके फैंस उनके ब्रेकअप से काफी दुखी हुए थे क्योंकि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के बाद से ही लोग दोनों को एक साथ देखना चाहते थे। नेहा धूपिया के शो में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सारी बातों को साफ करते हुए कहा कि वह सिंगल हैं। अब सिद्धार्थ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

 

 

वहीं आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। वहीं रणबीर के अलावा उनके परिवार को भी आलिया काफी पसंद है।

 

 

बीते दिनों रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को एक ब्रैसलेट तोहफे में दिया। इतना ही नहीं आलिया को कई बार रणबीर के परिवार के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया है। 

 

 

फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' में रणबीर की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी राॅय है।

 

 

Punjab Kesari