BB OTT 2 के बाद Puneet Superstar अब इस शो में मचाएंगे धमाल, खबर सुन फैंस हुए एक्साइटिड

7/30/2023 12:03:18 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब वो जल्द ही एक और विवादित रिएलिटी शो में नजर आने वाले हैं। जिसकी जानकारी खुद पुनीत ने अपने फैंस को दी है। इस खबर से पुनीत के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं। 


अब इस शो का हिस्सा बनेंगे पुनीत सुपरस्टार
बता दें कि, पुनीत सुपरस्टार जल्द ही कंगना रनौत के लॉकअप सीजन 2 में एंट्री करने वाले हैं। खुद पुनील ने इस बात को कंफर्म किया है साथ ही उन्होंने कंगना को प्रपोज भी किया है। पुनीत ने एलोएलो ऐप पर हुई बातचीत में इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- "वैसे मुझे बताने से मना किया गया था, लेकिन मैं यहां पर अनाउंस कर देता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल, मैं अब लॉक अप में आने वाला हूं। लॉक अप की तरफ से मेरे पास कई दिनों से ऑफर आ रहा था। अब मैं बहुत जल्द लॉक अप में जाने वाला हूं। आप लोग मुझे वहां देखने वाले हैं। " 

 

कंगना के शो में मचाएंगे धमाल 
इसके बाद पुनीत ने कंगना के बारे बात करते हुए कहा- "सामने कंगना जी बैठी होंगी। जैसी ही मैं शो में एंट्री लूंगा, सबसे पहले मैं यही बोलूंगा कि कंगना जी मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और आप भी मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती हो और उसके बाद प्यार हो जाएगा। हमारी शादी हो जाएगी और हमारे जैसे दो गोरे बच्चे होंगे।" 

 

हाल ही में डिलीट हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट 
बता दें कि, पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी 2 में खूब लाइमलाइट बटौरी थी। उन्हें 1 ही दिन में शो से बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सपोर्ट मिला था। वहीं, अब पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। जिसके बाद वो काफी उदास हैं। लेकिन अब उन्होंने शो में एट्री की अनाउंसमेंट कर फैंस को खुश कर दिया है। 

 

Content Editor

kahkasha