आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान से मिलने ‘मन्नत’ पहुंचे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

10/4/2021 12:55:23 AM

मुंबई: एनसीबी ने शनिवार शाम गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया था। आर्यन खान सहित तीन आरोपियों को कोर्ट ने कल तक एनसीबी हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। वहीं, आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में भेजे जाने के बाद सलमान खान शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान के घर जाते हुए कार में नजर आ रहे हैं। सलमान अपनी कार रेंज रोवर में आगे की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान तस्वीरों में मीडिया पर्सनल को साइड होने के लिए कह रहे हैं ताकि उनकी कार मन्नत के अंदर जा सके।

बता दें कि रविवार को सुबह से ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं आर्यन को इस केस में ही गिरफ्तार भी किया गया। ऐसे में अब शाहरुख खान के घर के बाहर सलमान खान नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान, शाहरुख और परिवार से आर्यन को लेकर ही बात करने आए हैं। 

दरअसल हाईप्रोफाइल रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन पर ड्रग्स के सेवन का आरोप है और उनके फोन से इससे जुड़ी व्हाट्सएप चैट भी मिली है। बता दें कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कोर्ट ने एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक की एनसीबी कस्टडी दी। अब इस केस की सुनवाई कल (4 अक्टूबर) दोपहर में होगी। 

गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई के पास 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' क्रूज पर रेड मारी, उस पार्टी में करीब 600 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ ही 8 लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।  पार्टी में रेड के दौरान NCB ने 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद सभी से पूछताछ चली और बाद में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा शामिल हैं।

 

Content Writer

Pardeep