गिरफ्तारी के बाद वायरल हुए राज कुंद्रा के 9 साल पुराने ट्वीट, नेताओं को बताया था ''पोर्न देखने वाला''

7/20/2021 3:09:00 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उन पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें विदेश में बेचने का आरोप है।

इतना ही नहीं उन पर आरोप लगा कि मुंबई में चलने वाले इस पोर्न मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा ही हैं। इस मामले में राज के साथ रयान थारप को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने राज और उनके साथी को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।  वहीं अब सोशल मीडिया पर राज के कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। राज के सालों पुराने ट्वीट्स उन्हीं के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। ये ट्वीट्स 9 साल पुराने हैं। 

 

29 मार्च 2012 के ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा था-'एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर पॉलिटिक्स के साथ खेल रहे हैं, नेता पोर्न देख रहे हैं जबकि पोर्न स्टार एक्टर्स बन रहे हैं।'


एक ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा-'ठीक है तो एडल्ट बनाम प्रोस्टिट्यूशन। कैमरे पर एडल्ड फिल्म बनाने के लिए किसी को भुगतान करना कानूनी क्यों है? यह एक दूसरे से कैसे अलग हैं?'

बता दें कि इस मामले की शुरुआत इसी साल फरवरी के महीने में हुई थी। फरवरी के महीने मुंबई पुलिस को शिकायत मिली कि मुंबई में आने वाले युवाओं को काम दिलाने का नाम लेकर पोर्नोग्राफी में धकेला जा रहा है।

 

Content Writer

Smita Sharma