अर्जुन-अंशुला के बाद अब उनके भाई-भाभी को भी हुआ कोरोना, कपल की है दो महीने की बेटी

12/30/2021 3:57:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दूसरी लहर के बाद कोरोना वायरस एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी प्रकोप दिखा रहा है। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना को मात देने के बाद अब अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं अब अर्जुन के करीबी और चार लोगों को भी कोरोना हो गया है।

 

अर्जुन और अंशुला के अलावा उनके दीदी-जीजा रिया कपूर और करण बुलानी भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर के कजिन मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मारवाह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 


बता दें, मोहित और अंतरा की 2 महीने की छोटी बेटी भी है। कोरोना के बाद दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 


बता दें, कपूर फैमिली में कोरोना की एंट्री के बाद बीएमसी ने बीते दिन उनकी बिल्डिंग को सेनिटाइज किया गया था। 

  

 

Content Writer

suman prajapati