पारस की दुल्हनिया बनेंगी जसलीन मथारू! 37 साल बड़े भजन सम्राट अनूप संग रिश्ते का किया था दावा

2/19/2020 11:33:48 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' का शनिवार को ग्रैंड फिनाले था। सीजन के खत्म होने से पहले ही दो कंटेस्टेंट पारस और शहनाज को कलर्स की ओर से बड़ा ऑफर दिया गया था। कलर्स के रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में शहनाज और पारस दूल्हा-दुल्हन ढ़ूढते दिखे। मंगलवार को इस शो का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ। इस शो में पारस की दुल्हन बनने के लिए कई हसीनाओं की एंट्री हुई।

कल के एपिसोड की बात करें तो इसमें 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आईं। खास बात है कि ये एक्स कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' में पहले भी प्यार का ढोंग रचा चुकी हैं। जिस कंटेस्टेंट के साथ उन्होंने ये प्यार का नाटक रचाया था वो इनसे उम्र में 37 साल बड़े थे। जी हां, ये हसीना जसलीन मथारू है।

जसलीन 'बिग बॉस 12' में आई थीं। इसी शो के दौरान उन्होंने भजन गायक अनूप जलोटा संग अफेयर की बात कही थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन्होंने इसे झूठा बताया था। वहीं अब जसलीन पारस के स्वंयवर में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं।

शो मेंं जसलीन पारस के साथ डांस करती हुई भी नजर आईं। जसलीन की शो में एंट्री होते ही एक कंटेस्टेंट के साथ थोड़ी बहस भी हो जाती है। पारस के स्वयंवर में पहुंचीं एक कंटेस्टेंट संजना जसलीन के कपड़ों पर कमेंट कर देती हैं जो जसलीन को रास नहीं आता। 


'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही थी। शो के दौरान इन दोनों ने कहा कि यह दूसरे से प्यार करते हैं तो वहीं शो के बाद खुलासा हुआ था कि दोनों झूठ बोलकर शो में गए थे। शो के बाद अनूप जलोटा ने कहा था हम दोनों में गुरू और शिष्य का रिश्ता है जबकि जसलीन शो में कहती रहीं कि हम दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं।


वहीं आज के एपिसोड की बात करें तो आज भी जसलीन की एक कंटेस्टेंट के साथ बहस होती दिखेगी। ये कंटेस्टेंट जसलीन की फ्रेंड हैं। बहस इतनी बढ़ जाती है कि कंटेस्टेंट एक बार फिर जसलीन और अनूप के रिश्ते पर सवाल उठाती दिखेंगी।   

 

View this post on Instagram

@jasleenmatharu ka jalwa chaa gaya hai @parasvchhabrra ke dil aur dimaag mein😍 Miliye inse aaj raat 10:30 baje #MujhseShaadiKaroge mein, sirf #Colors par. #ParasKiShaadi Anytime on @voot

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Smita Sharma