एक्टिंग के बाद अब यह भी करेंगे रणवीर सिंह

2/18/2017 5:08:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह अब फिल्मों में पाश्र्वगायन भी करने जा रहे हैं।  बॉलीवुड फिल्मकार जोया अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर एक फिल्म बनाने जा रही है। जोया की अगली फिल्म ‘गुल्ली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले रणवीर ने जोया की मल्टी स्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में भी काम किया है। रणवीर के साथ ‘गुली ब्वॉय’ में आलिया भट्ट भी होंगी।  

रणवीर सिंह अभिनय के अलावा पाश्र्वगायन करने के लिए भी बेताब हैं। गुल्ली वॉय में रणवीर सिर्फ अभिनय ही नहीं करेंगे। वह इसमें सिंङ्क्षगग करने के साथ ही गाने के बोल भी लिखेंगे। चर्चा है कि फिल्म में रणवीर झुग्गी-झोपड़ी से रैपर तक का सफर करने वाले लड़के के किरदार में नजर आएंगे। यह ऐसा रैपर है जो अपने गानों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाता है। इनमें दलितों के साथ होने वाले उत्पीडऩ, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की स्थिति, आर्थिक असमानता के साथ-साथ समलैंगिकता के मुद्दे भी शामिल हैं।