कितना प्यारा तुझे रब ने बनायाः बेहद ही क्यूट है करण-बिपाशा की लाडली, 5 महीने बाद एक्ट्रेस ने दुनिया को दिखाया 'देवी' का चेहरा

4/6/2023 11:22:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर में पति करण सिंह ग्रोवर की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने देवी बसु ग्रोवर रखा। हालांकि, अब तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब 5 महीने बाद बिपाशा ने दुनिया को देवी का क्यूट सा चेहरा दिखा दिया है। नन्हीं देवी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

बिपाशा बसु ने बुधवार को खास अंदाज में अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने रखी। अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने देवी की प्यारी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हेलो वर्ल्ड...मैं देवी हूं'। 


इन तस्वीरों में देवी पेस्टल पिंक कलर की फ्रॉक और हेयर बैंड लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं और प्यारी सी स्माइल से सबका दिल जीत रही हैं। देवी की इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस क्यूटी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।


बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने शादी के पूरे 6 साल बाद बेटी का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर, 2022 को देवी को जन्म दिया था, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

 
 

Content Writer

suman prajapati