थ्रोबैक: 15 साल बाद प्रियंका ने दूर की फैंस की ये गलतफहमी, कहा-''सबको लगता था तिनका-तिनका गाने में मेरी आवाज है''
5/22/2020 12:30:17 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रहती हैं। हाल ही में पीसी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लोगों की 15 साल पुरानी गलतफहमी भी दूर की। दरअसल, प्रियंका साल 2005 में फिल्म 'करम' में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन इसका गाना 'तिनक-तिनका' हर किसी की जुबान पर था।
इस साॅन्ग के रिलीज के बाद लोगों को लगने लगा था कि ये गाना खुद प्रियंका ने गाया है। हालांकि ऐसा नहीं है। फिल्म रिलीज के 15 साल बाद अब प्रियंका ने इस बारे में फैंस को जानकारी दी है। इस वीडियो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा-'जिसको न पता हो उसे बता दूं, हिंदी फिल्मों में कई एक्टर्स के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल करते हैं। और मुझे खुशकिस्मती से कुछ बेहतरीन सिंगर्स ने अपनी आवाज मेरी फिल्मों में दी है।
मगर जब ये गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था ये मेरी आवाज है। मगर सच्चाई यह है कि ये आवाज मेरी पसंदीदा सिंगर में से एक अलीशा चिनॉय की है। वो मेरी टोन से बहुत मिलती हैं। शुक्रिया अलिशा।' सामने आए इस वीडियो में प्रियंका रेज कलर के बैकलेस गाउन में दिख रही हैं।
फिल्म की करम की बात करें तो इसमें प्रियंका के साथ जॉन एब्राहिम ने लीड रोल निभाया था। संजय गुप्ता के निर्देशन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप साबित हुई थी।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on