10 साल बाद अब चीन में धमाल मचाएगी Sridevi की ''इंग्लिश-विंग्लिश'', इस दिन होगी रिलीज
2/7/2023 12:23:42 PM

नई दिल्ली। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की साल 2012 में आई आइकॉनिक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' एक बार फिर रिलीज होने वाली है। लेकिन यह फिल्म अब भारत नहीं बल्कि चीन में रिलीज होगी। फिल्म 24 फरवरी को श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि पर चीन के 6 हजार सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
चीन में रिलीज होगी श्रीदेवी की इंग्लिश-विंग्लिश
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की इस फिल्म ने रिलीज के बाद खूब सराहना बटौरी थी। इसी सक्सेस को देखते हुए अब फिल्म 10 साल बाद चीन में रिलीज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर दी है। उन्होंने ट्विटर अपने पोस्ट कर लिखा- फिल्म 24 फरवरी को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो श्रीदेवी की पांचवी डेथ एनिवर्सरी है।
‘ENGLISH VINGLISH’ TO RELEASE IN CHINA… #EnglishVinglish [2012] - which marked #Sridevi's return to the big screen after a 15-year hiatus - to release in #China on 24 Feb 2023… OFFICIAL POSTERS… pic.twitter.com/7ycgVtoeZC
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 6, 2023
श्रीदेवी ने 15 साल बाद इस फिल्म से दिया का कमबैक
बता दें कि, इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी के अलावा आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू ने अहम किरदार निभाए हैं। श्रीदेवी ने इस फिल्म के साथ 15 साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इतने सालों बाद वापसी कर श्रीदेवी ने सभी को दिल जीत लिया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vikram Samvat 2080: नवसंवत्सर 2080 में होंगे 12 नहीं बल्कि 13 मास

देश में पिछले 24 घंटे में सामने कोविड के 1 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले, 8 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव मामले