आफताब शिवदासानी और निन के घर आई नन्ही परी, एक्टर ने बेटी को बताया ''स्वर्ग''

8/2/2020 12:46:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आफताब शिवदासानी के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि आफताब के घर नन्हा मेहमान आया है, यानि उनकी पत्नी निन दोसांझ ने बेटी को जन्म दिया है। नन्ही परी की किलकारी गूंजने के बाद एक्टर के घर में खुशियों का माहौल है। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

आफताब बच्ची के नन्हें पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''थोड़ा सा स्वर्ग पृथ्वी पर भेजा गया है, भगवान के आशीर्वाद से मैं और निन प्यारी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। पेरेंट्स बनकर हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं और फैमिली में अब तीन लोग हो गए हैं।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘A little bit of Heaven has been sent to Earth’.. With God’s blessings, @nin_dusanj and I are elated to announce the birth of our daughter.. we are proud parents and a family of three now. ❤️👸🏻👼🏻🤴🏻💫❤️

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani) on Aug 1, 2020 at 11:49am PDT

बता दें, आफताब ने साल 2014 में निन दोसांझ से एक प्राइवेट शादी की थी। इसके बाद दोनों ने शादी के तीन साल बाद श्रीलंका में दूसरी बार धूमधाम से शादी रचाई थी। अब कपल के घर नन्ही परी आई है, जिससे कपल काफी खुश है।

 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट पर, आफताब शिवदासानी ने 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही, इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए कई बेस्ट ऑफर मिले। हालांकि इसके बाद आफताब का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्हें ज्यादा साइड रोल ही मिले।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News