मां-बेटी:बच्चे की तरह सिद्धू मूसेवाला की मां से लिपटी दिखीं अफसाना खान, बोलीं- ''मैं आपणे भाई दे सारे सुपणे पूरे करने''

7/13/2022 1:44:59 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं हैं। सिद्धू मूसेवाला की इसी साल मई महीने के आखिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी। इकलौते बेटे के यूं चले जाने से माता-पिता पर तो दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार के अलावा  सिद्धू मूसेवाला के निधन से जो शख्स बुरी तरह टूटा वह थी बिग बाॅस 15 फेम अफसाना खान। सिंगर अफसाना  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीब थी।

सिद्धू मूसेवाला अफसाना को अपनी बहन मानते थे। वहीं सिंगर भी उन्हें राखी बांधती थी। यही वजह है सिद्धू मूसेवाला के निधन से वह सदमे में आ गई। कई जगहों पर अफसाना को उन्हें याद करते देखा गया।

इसी बीच अब अफसाना दिवंगत सिंगर की मां से मिलने पहुंची। इस मुलाकात की कुछ झलकियां अफसाना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर किए वीडियो में अफसाना सिंगर की मां से लिपटी नजर आ रही हैं।

वीडियो के साथ अफसाना ने लिखा-'मां-बेटी❤️ मैं अपने भाई सिद्धू मूसेवाला दे सारे सुपणे पूरे करने..अपने मम्मा-पापा नाल सारे ख्वाब भाई दे पूरे करने❤️सिद्धू भाई हमेशा मेरे दिल में 💕#justiceforsidhumoosewala #amarsidhumoosewala ❤️'

गौरतलब है कि मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनका सिर, पैर, छाती और पेट गोलियों से छलनी हो गया। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

Content Writer

Smita Sharma