''बिग बॉस 15'' में जाने से पहले अफसाना खान को आया पैनिक अटैक, शो में हिस्सा लेने से किया मना

9/29/2021 11:39:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी सिंगर अफसाना खान बीते कई दिनों से टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों पर थीं, लेकिन उनकी सेहत शो में आने के लिए उनका साथ नहीं दे रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अफसाना खान को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

PunjabKesari


सूत्रों के मुताबिक, अफसाना खान को होटल रूम में पैनिक अटैक आया था। शो के मेकर्स ने उन्हें मेडिकल अस्सिस्टेंट भी मुहैया किया। अफसाना बिग बॉस हाउस में जाने को लेकर काफी स्ट्रेस में थीं। जिस वजह से उन्होंने वापस पंजाब लौटने का फैसला लिया है। अफसाना ने शो छोड़ने की जानकारी मेकर्स को दी और तुरंत अपने घर पंजाब रवाना हो गईं। अफसाना खान के इस कदम से उनके फैंस का झटका लगा है।

PunjabKesari

 

इसके अलावा अफसाना ने भी अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'सॉरी माई फैंस।' 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


बता दें, अफसाना शो के लिए एक प्रोमो शूट कर चुकी थीं। एक प्रोमो में अफसाना खान की करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल और तेजस्विनी प्रकाश के साथ झलक भी दिखाई दी थी।

PunjabKesari


काम की बात करें तो सिंगर अफसाना तितलियां वरगा, कमाल करते हो और बाजार जैसे सॉन्ग्स गाकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News