''मेरा भाई वापस आ गया...नन्हें सिद्धू के आने से खुशी से झूमीं अफसाना खान, केक काटकर मनाया जश्न

3/18/2024 2:23:56 PM

मुंबई: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हवेली में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। हवेली में फिर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। दरअसल, हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने नन्हें बच्चे का स्वागत किया।

PunjabKesari

17 मार्च को सिद्दू मूसेवाला की मां ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बीच सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन अफसाना खान की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने नन्हें सिद्धू के आने की खुशी में घर पर बड़ा जश्न मनाया।

PunjabKesari

अफसाना ने घर पर  केक काट कर नन्हें सिद्धू के आने का जश्न मनाया। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार के साथ भंगड़ा भी किया। इससे पहले अफसाना ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'मेरा भाई वापस आ गया है... धन्यवाद बाबा जी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan (@itsafsanakhan)


बता दें कि मूसेवाला की हवेली में करीब 2 साल बाद खुशियां लौटी है।  इकलौते बेटे की मौत से टूट चुके परिवार का जीवन कितना मुश्किलों भरा था ये तो हर कोई जानता है। अब सिद्धू मूसेवाला तो वापिस नहीं आ सकता पर नन्हे मेहमान के आने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News