''मुस्लिम हो या हिंदू'' मांग में सिंदूर सजाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं अफसाना खान, यूजर्स बोले- ''शर्म आनी चाहिए''

3/2/2022 3:29:27 PM

मुंबई:  पंजाबी सिंगर और बिग बाॅस 15 फेम अफसाना खान ने बीते महीने 19 फरवरी 2022 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये कपल सुर्खियों में है। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं अब अफसाना एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अफसाना और साज की एक वीडियो सामने आई है।

वीडियो में अफसाना नारंगी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिंगर ने इसे एक बड़े मांग टीका, एक चोकर नेकपीस और झुमके के साथ एक्सेसराइज़ किया था। उनके पति साज़ को क्रीम रंग की शेरवानी के साथ सुनहरे रंग का दोशाला लिए हुए देखा जा सकता है।

 

शादी के दिन ये कपल बहुत खूबसूरत लग रहा था। वीडियो में वह अपनी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके धर्म पर निशाना बना रहे हैं। एक यूजर ने कहा-'आप तो मुस्लिम हो आपने सिंदूर क्यों लगाया है।'

 

एक यूजर ने लिखा-'मुस्लिम होकर ये सब शर्म आनी चाहिए। 'एक ने लिखा-'आप मुस्लिम हो या हिंदू...नाम मुस्लिम का काम सारे हिंदू...अल्लाह कैसे लोग हैं दुनिया में।' वहीं कुछ उनके पति को 'सेकेंड हैंड आइटम' भी कहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

अफसाना पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अब तक एस से बढ़कर एक हिट साॅन्ग दिए हैं। अफसाना विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 15 में नजर आईं थी। वहीं साज भी अफसाना की तरह पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। साल 2015 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

Content Writer

Smita Sharma