''शेरशाह'' के गाने ''रातां लम्बियां'' का अफ्रीकी भाई-बहन ने उठाया लुफ्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

11/29/2021 4:48:49 PM

मुंबई. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफ्रीकी भाई-बहन 'शेरशाह' के गाने 'रातां लम्बियां' पर लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जो खूब देखा जा रहा है।


वीडियो में लड़का-लड़की अफ्रीकी लुक में नजर आ रहे हैं। आगे लड़की खड़ी है और पीछे लड़का खड़ा है। दोनों 'रातां लम्बियां' गाने का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेहद खुश लग रहे हैं। दोनों का ये वीडियो देख कर लोग भी बहुत खुश हो रहे हैं। भाई-बहन का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

बता दें फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था और कियार अडवाणी विक्रम की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के किरदार में नजर आई थी। फिल्म को लोगों द्वारा खूब प्यार दिया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur