रणवीर-दीपिका की शादी को लेकर एडवोकेट हेमंत ने इंडियन एंबेसी में दायर की याचिका

11/9/2018 5:05:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं। हाल ही में अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इटली स्थित इंडियन एंबेसी में एक आर.टी.आई. याचिका दायर की है। 

एडवोकेट हेमंत अपनी सिफारिश में राजधानी रोम स्थित भारतीय इंडियन एंबेसी के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी से रणवीर-दीपिका की शादी के बारे में जानकारी मांगते हुए पूछा है कि क्या यह इंडियन पार्लियामेंट द्वारा बनाए गए अपने नागरिकों  के विदेश जाकर शादी करने हेतू बनाए गए कानून और विदेशी विवाह अधिनियम 1969  के प्रावधानों के अंतर्गत संपन्न होने जा रही है ? अगर ऐसा है, तो  इस बारे में दोनों पक्षों की और से अब तक क्या-क्या औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इस बारे में एंबेसी के पास जो भी आधिकारिक जानकारी उपलब्थ है, वह प्रदान की जाए। एंबेसी ने 30 अक्टूबर को ही एडवोकेट हेमंत की याचिका पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इसे जन सूचना अधिकारी को आने वाली कार्यवाही के लिए मूव्ड कर दिया एवं इस बारे में जवाब का इंतजार किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में एडवोकेट हेमंत ने ऐसी ही आर.टी.आई. द्वारा इटली के टस्कनी में हुईं क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की आधिकारिक सूचना मांगी थी जिसके बारे में जवाब दिया गया कि इंडियन एंबेसी को उनकी शादी के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं है। 

क्या है आर.टी.आई ?

आज कल मशहूर फ़िल्मी और फैशन सितारे आलिशान स्थानों पर जाकर शादी करते हैं। भारत के हर राज्य की सरकार को अपने- अपने विवाह रजिस्ट्रेशन के नियमों को फ्लेक्सिबल बनाना चाहिए ताकि दो भारतीय कहीं भी जाकर शादी करते हैं तो उनकी शादी रजिस्ट्रेशन नेटिव स्टेट या जिस राज्य में वह रह रहे हैं वहां यह आसानी से  हो जाए। 

Neha