अश्लील वीडियो केस: क्राइम ब्रांच ने अब राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को किया गिरफ्तार

8/13/2021 9:18:08 AM

मुंबई:बाॅलीवड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा केस में एक नया अपडेट आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अब राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, एक एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें  अभिजीत भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। 

बता दें कि अश्लील वीडियो मामले में 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में फंसे राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।

एक न्यूज पॉर्टल के मुताबिक पुलिस ने कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वे भागने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि ब्रिटिश नागरिकता के कारण राज कुंद्रा जमानत मिलने पर ब्रिटेन भाग सकते। 

Content Writer

Smita Sharma