बेटी संग मालदीव वेकेशन पर आदित्य-श्वेता, पिंक फ्राॅक..दो चोटियां..शेड्स लगा ''स्टाइल क्वीन'' बनीं नन्हीं त्विषा

9/21/2022 10:14:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण 2020 में अपने प्यार और एक्ट्रेस  श्वेता अग्रवाल संग शादी रचाई थी। कपल ने इसी साल अपने घर नन्हीं परी का स्वागत किया जिसका नाम त्विषा रखा। बेटी के जन्म के बाद ही दोनों  का पूरा जीवन उनकी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमता है। पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहा ये कपल अक्सर त्विषा की प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है। त्विषा की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में आदित्य ने पत्नी श्वेता और अपनी लाडो रानी के साथ तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। श्वेता और आदित्य की त्विषा के साथ सामने आई ये तस्वीर  मालदीव वेकेशन की है।

कपल के लिए उनका ये मालदीव वेकेशन बेहद खास है। दरअसल, बेटी के साथ उनका ये पहला इंटरनेशनल ट्रिप है। ऐसे में कपल बेहद खुद है। आदित्य ने इस ट्रिप की तस्वीर को फैंस के साथ भी शेयर किया।


 

सामने आई तस्वीर में श्वेता फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। आदित्य फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट पहने काफी कूल दिख रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में सेंटर ऑफ द अट्रैक्शन हैं त्विषा जो स्टाइल क्वीन बन पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो नन्हीं त्विषा दो चोटियां और पिंक कलर की फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस दौरान त्विषा ने आंखों में शेड्स लगा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)


 फोटो को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा-त्विषा के पासपोर्ट में पहला स्टैंप मालदीव का लगना था! हम अविश्वसनीय @baglioniresortmaldives में रह रहे हैं और काफी एंजॉय कर रहे हैं।

इससे पहले 24 अगस्त 2022 को आदित्य ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह अपनी बेटी त्विषा के साथ नजर आ रहे थे। बाप-बेटी की यह तस्वीर बेहद प्यारी लग रही थी। जहां आदित्य की नन्ही राजकुमारी दो चोटी और येलो आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही थीं। वहीं आदित्य भी ब्लैक टी-शर्ट पहने मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे थे।

Content Writer

Smita Sharma