गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे आदित्य सील, 21 नवंबर को लेंगे सात फेरे

9/21/2021 11:04:32 AM

मुंबई. एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों बहुत जल्द एक होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और अनुष्का शादी के बंदन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 21 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। 


आदित्य के सूत्र के अनुसार, तैयारी शुरू हो गई है। आदित्य और अनुष्का 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के परिवार इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। शादी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर की जाएगी। साथ ही दोनों ने अपनी शादी के लिए आउटफिट भी सिलेक्ट कर लिए हैं। इसके अलावा शादी के लिए कुछ स्पेशल सामान का भी इंतजाम कर लिया है। 


बता दें आदित्य और अनुष्का सालों से अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। दोनों अक्सर वेकेशन से एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते थे। पिछले साल, लॉकडाउन में आदित्य ने अपने लव रिलेशन के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- हम एक-दूसरे से फोन और फेसटाइम पर बात करते हैं, लेकिन बात करने के लिए बहुत कुछ नहीं है क्योंकि फिलहाल हमारी जिंदगी में कुछ खास नहीं हो रहा है। हमारा दोस्तों का एक कॉमन ग्रुप है जहां हम लोग गेम खेलते हैं और खुद को बिजी रखने की कोशिश करते थे। अगर कुछ होता है, तो हम बस फोन उठाते हैं और बात करते हैं।


काम की बात करें आदित्य रानी जींस, तुम बिन 2, नमस्ते इंग्लैंड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और इंदु की जवानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur