सोनू सूद को चुनाव लड़ते देखना चाहता है ये एक्टर, बोला ''अगर वह इलेक्शन में खड़े होते हैं तो मेरा वोट उन्हीं को जाएगा''

5/1/2021 10:58:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सोनू सूद पिछले साल कोरोना काल और लॉकडाउन से लगातार लोगों की मदद कर मसीहा बनकर उबरे हैं। हालांकि अब भी गरीब और बेसहारा लोगों तक मदद पहुंचाने का उनका प्रयास जारी है। अपनी इस नेकी के चलते सोनू सूद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं कई स्टार्स भी उनके फैन हो गए है। इसी बीच एक्टर आदित्य सील ने उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, आदित्य सील एक्टर सोनू सूद को चुनाव लड़ते देखना चाहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अगर कल को सोनू सूद चुनाव में खड़े होते हैं तो उसे मेरा वोट जरूर मिलेगा।’ 


उनका ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वहीं आदित्य सील के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह इंदु की जवानी, तुम बिन 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, पुरानी जींस, नमस्ते इंग्लैंड और वी आर फ्रेंड्स  जैसी फिल्मों में नजर आए।


 

Content Writer

suman prajapati