Just married! हमेशा के लिए एक दूसरे के हुए आदित्य सील और अनुष्का रंजन,देखें जयमाला से लेकर फेरों तक की ये खूबसूरत तस्वीरें

11/22/2021 8:41:05 AM

मुंबई:आखिरकार बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और एक्टर आदित्य सील एक दूसरे के हो गए। दोनों ने 21 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपनी शादी के लिए कपल ने पेस्टल कलर चुना। लैवेंडर लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्लिवर ज्यूलरी, मांग टीका, व्हाइट चूड़ा और मेहंदी दुल्हन के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं दूल्हा हल्के येलो कलर की शेरवानी और व्हाइट पगड़ी में हैंडसम दिखा।

आदित्य और अनुष्का की जयमाला की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में अनुष्का आदित्य का हाथ थाम अग्नि के फेरे लेती दिख रही हैं। 

बता दें कि अनुष्का और आदित्य लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। आदित्य सील ‘पुरानी जींस’, ‘तुम बिन 2’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘इंदु की जवानी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood App (@bollywoodapp)

 

Content Writer

Smita Sharma