संगीत सेरेमनी में आदित्य सील ने होने वाली दुल्हनिया को पहनाई रिंग, रेड आउटफिट में ''चांद सा टुकड़ा'' दिखीं अनुष्का रंजन

11/21/2021 12:14:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार रात उनकी संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जहां कपल एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। इस मौके पर कपल ने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य अनुष्का को रिंग पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं रिंग पहनने के बाद एक्ट्रेस भी काफी खुश दिखाई देती है।

 

इस दौरान अनुष्का रेड कलर के शाइनी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने हैवी नेकलेस और ओपन हेयर्स के साथ स्टाइल किया हुआ है।

PunjabKesari

 

ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं आदित्य सील इस दौरान ब्लैक कलर के शाइनी कुर्ते और पैंट में काफी डेशिंग लग रहे हैं। एक साथ कपल की गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

PunjabKesari


बता दें, अक्टूबर 2019 में पेरिस में आदित्य ने अनुष्का को प्रपोज किया था, जिसके बाद कपल ने चार सालों तक एक दूसरे को डेट किया और आज दोनों हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News