कार्तिक के बाद अब आदित्य रॉय कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, रिशिड्यूल होगा ''ओम: द बैटल विदइन'' का ट्रेलर!

6/5/2022 7:51:25 AM

मुंबई:बी-टाउन नगरी में एक बार फिर डेडली वायरल कोरोना ने एंट्री कर ली है। क के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस इंडस्ट्री से निकल कर आ रहे हैं। शनिवार शाम एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि की थी। वहीं अब एक और एक्टर इस वायरस की चपेट में आ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  आदित्य रॉय कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

PunjabKesari

आदित्य जल्द ही फिल्म ‘ओम द बैटल विदइन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ संजना सांघी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। 

PunjabKesari

मगर अब आदित्य के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ट्रेलर रिलीज पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था लेकिन आदित्य के कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण, इसे रिशेड्यूल किए जाने की संभावना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

 

बीते दिन आदित्य रॉय ने अपनी फिल्म ओम: द बैटल विदइन का मोशन पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में वो हाथों में भारी-भरकम मशीन गन लिए हुए सोल्जर के रूप में दिखाई दे रहे थे। फिल्म में आदित्य संजना सांघी के अलावा, प्रकाश राज, आशुतोष राणा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने और प्रोडक्शन अहमद खान ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News