आदित्य रॉय कपुर की फिल्म OM का नया रोमांटिक ट्रैक Seher हुआ रिलीज, दिल को सुकून देगें इसके बोल

6/26/2022 5:34:24 PM

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर और संजना सांझी स्टारर फिल्म ‘ओम: द बैटल वीदइन’ का नया रोमांटिक गाना ‘शहर’ रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक गाने में आदित्य और संजना कमाल के लग रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री वाकई में देखने लायक है। इस गाने को अरीजीत सिंह ने गाया है। बता दें कि फिल्म 1 जुलाई 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और अलावा संजना साघी के अलावा आशुतोष राणा और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है और इस का निर्माण अहमद खान और शैरा खान और जी स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।

 

 

Content Writer

Deepender Thakur