मलाइका नहीं इस एक्ट्रेस संग अर्जुन कपूर की जोड़ी बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

2/4/2019 4:44:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां उन्होंने काफी मस्ती की और वहीं कई राज भी खोले। एेसे ही करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान दोनों एक्टर्स से पूछा, आप अर्जुन कपूर के साथ किसे देखना पसंद करेंगे।

 

 

तो दोनों ने परिणीति चोपड़ा नाम लिया। हैरान करने वाली बात ये थी कि दोनों में से किसी ने भी मलाइका अरोड़ा का नाम नहीं लिया। खैर अाप सब तो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से तो वाकिफ है। 

 

 

बता दें, अर्जुन-मलाइका ने अभी तक अफेयर को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन जिस तरह से वे साथ में नजर आते हैं, उनकी करीबियां देखते ही बनती है। कपल ने रिलेशन की खबरों को महज अफवाह ही बताया है। खुद करण जौहर कई मौकों पर दोनों के डेट करने का इशारा कर चुके हैं।


Konika