अपनी शादी की खबरों पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- ''वो बहुत अच्छी लड़की है''

1/16/2020 2:33:27 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। आदित्य रॉय कपूर को लेकर पिछले कुछ समय से ये खबरें आ रही हैं कि आदित्य मॉडल डिवा धवन को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी अफवाहें थी कि आदित्य और धवन इस साल शादी भी रचा सकते हैं।

हाल ही में आदित्य ने इस मामले में एक बयान दिया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें लेकर इतनी अफवाहें उड़ रही थीं कि उनकी मां ने ही उनसे फोन कर पूछा था कि आखिर माजरा क्या है।

इससे पहले उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी दिवा के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'वो बहुत अच्छी लड़की है और मेरी पुरानी दोस्त हैं। हम दोनों की मुलाकात बहुत सालों पहले एक फैशन शो के दौरान हुई थी और और हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों एक फेमस रेस्टोरेंट में एक शाम साथ खाना खाने गए थे। वहां सब लोग जाते हैं। हमारी मीडिया ने तस्वीरें खींच लीं और कहानियां बननी शुरू हो गईं।'

कुल मिलाकर देखा जाए तो आदित्य रॉय कपूर की शादी और डेट की खबरें महज एक अफवाह साबित होती दिख रही है। लेकिन सच क्या है ये तो सिर्फ आदित्य रॉय कपूर ही जानते हैं।

Pawan Insha